Almora News :जिला अस्पताल में नहीं हो सकेंगे गर्भवती महिलाओं के सीजेरियन ऑपरेशन,हल्द्वानी करना पड़ेगा रेफर

बागेश्वर। जिला अस्पताल में आगामी 15 दिनों तक गर्भवती महिलाओं के सीजेरियन ऑपरेशन नहीं हो सकेंगे। अस्पताल की वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ के अवकाश पर जाने से यह दिक्कत पैदा हुई है।जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीमा उपाध्याय बृहस्पतिवार से 15 दिन के अवकाश पर हैं।

इससे जिला अस्पताल में प्रसव पीड़ित महिलाओं के ऑपरेशन नहीं किए जा सकेंगे। जिला अस्पताल में अन्य स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के कारण गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन में दिक्कत आएगी। सीजेरियन ऑपरेशन की आवश्यकता वाली गर्भवती महिलाओं को अल्मोड़ा, हल्द्वानी रेफर करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  केदारताल में बर्फबारी के बीच रेस्क्यू: हेलीकॉप्टर से मातली लाए गए 3 शव, अन्य लापता ट्रेकर्स की तलाश में जुटीं टीमें

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उपाध्याय के अवकाश पर जाने से अस्पताल में तैनात महिला चिकित्साधिकारी डॉ. गायत्री पांगती पर ओपीडी के साथ डिलीवरी की जिम्मेदारी भी आ गई है।

💠किसी भी सीएचसी में नहीं है स्त्री रोग विशेषज्ञ

बागेश्वर। जिले के कांडा, कपकोट और बैजनाथ सीएचसी में एक भी स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। ऑपरेशन के लिए गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल ही आना पड़ता है। फिलहाल इसमें भी बाधा आ गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा की बेटी एकता बिष्ट को उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026, क्षेत्र में खुशी की लहर

कोई अन्य विकल्प न होने की वजह से 15 दिन तक जिला अस्पताल में प्रसव पीड़ित महिलाओं के ऑपरेशन नहीं हो सकेंगे। सीजेरियन की आवश्यकता वाली गर्भवती महिलाओं को अल्मोड़ा रेफर किया जाएगा। -डॉ. वीके टम्टा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बागेश्वर।

Advertisement