Almora News :फायर सर्विस अल्मोड़ा ने सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज, बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में कराया मॉक ड्रिल

अभ्यास- सर्च एवं रेस्क्यू टीम द्वारा आग के बीच फंसे घायल व्यक्तियों को निकाल कर दिलाया प्राथमिक उपचार

आज दिनांक 28.05.2024 को श्री देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा श्री महेश चंद्र के नेतृत्व में फायर स्टेशन अल्मोड़ा द्वारा सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया।

जिसके अंतर्गत फायर सर्विस टीम द्वारा सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज में फायर फाइटिंग का अभ्यास किया गया, जिसके अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के पास कृत्रिम आग लगाकर फायर फाइटिंग टीम (मय प्रॉक्सिमिटी सूट ) द्वारा आग को बुझाया गया। चिकित्सालय भवन में घायल व्यक्तियों को सर्च एंड रेस्क्यू टीम (मय ब्रीदिंग ऑपरेटर) के द्वारा खोज कर स्ट्रेचर की सहायता से बाहर खुले में घायलों को लाया गया, जहां घायल व्यक्तियों का चिकित्सकीय टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

साथ ही अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा मेडिकल कॉलेज के स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरण के संचालन व आग लगने के कारणों व आग के प्रकार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में कोसी व रामगंगा नदी संरक्षण को लेकर बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

💠अल्मोड़ा फायर सर्विस टीम-

1-अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा श्री महेश चंद्र

2-लीडिंग फायरमैन किशन सिंह

3-फायर सर्विस चालक उमेश चंद्र सिंह

4- फायर सर्विस चालक हरि सिंह

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में धामी सरकार ने पेश किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, कुल आकार ₹1.19 लाख करोड़ पार

5- फायरमैन प्रकाश पांडे

6- महिला फायरकर्मी प्रियंका राणा 

7-महिला फायरकर्मी नीरू

8-महिला फायरकर्मी निकेत

9- महिला फायरकर्मी इंदु

10-महिला फायरकर्मी पूजा

11-महिला फायरकर्मी इंद्रावती

12-महिला फायरकर्मी भावना सिंह 

13-महिला फायरकर्मी कल्पना 

14-महिला फायरकर्मी आकांक्षा

15-महिला फायरकर्मी भावना 

16-महिला फायरकर्मी लीला 

17-महिला फायरकर्मी मनीषा

18-महिला फायरकर्मी सरोज 

19-महिला फायरकर्मी चांदनी

Advertisement