Almora News :पर्यटकों से मनमाना किराया ले रहे हैं कई टैक्सी संचालक,पुलिस और परिवहन विभाग अंजान,हल्द्वानी से अल्मोड़ा का किराया 400 रुपये, लिया जा रहा है 600

0
ख़बर शेयर करें -

पर्यटकों से मनमाना किराया ले रहे हैं कई टैक्सी संचालक, पुलिस और परिवहन विभाग अंजान अल्मोड़ा। पर्यटन सीजन में सैलानियों की आवाजाही बढ़ते ही कई टैक्सी संचालकों ने मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है।

हल्द्वानी से अल्मोड़ा का किराया 400 रुपये है लेकिन पर्यटकों और यात्रियों से 500 से 600 रुपये किराया लिया जा रहा है। वहीं, क्षमता से अधिक यात्री ढोने की शिकायतें भी मिल रही हैं। हालांकि पुलिस और परिवहन विभाग इससे अंजान बना हुआ है।

पर्यटन सीजन में देश और विदेशों से पर्यटक अल्मोड़ा, रानीखेत, बिनसर, कौसानी, जागेश्वर सहित जिले के अन्य पर्यटक स्थलों में पहुंच रहे हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ने का टैक्सी संचालक फायदा उठा रहे हैं। हालात यह हैं कि कई टैक्सी संचालक क्षमता से अधिक यात्री ढोने के साथ उनसे मनमाना किराया वसूल रहे हैं। भीड़ अधिक होने और टैक्सी के सीमित संचालन से अधिक किराया देकर सफर करना यात्रियों और पर्यटकों की मजबूरी बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: रामलीला मैदान में ‘होली महोत्सव-2026’ का भव्य आगाज, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ

हल्द्वानी से पहुंचे चंदन ने बताया कि भीड़ अधिक होने से उन्हें टैक्सी का लंबा इंतजार करना पड़ा। एक टैक्सी मिली और चालक ने 600 रुपये में अल्मोड़ा पहुंचाने की बात कही। मजबूरन अधिक किराया देकर यहां पहुंचना पड़ा।

दिल्ली से पहुंचे रजनीश ने कहा कि हल्द्वानी से अल्मोड़ा तक का 500 रुपये लिया जबकि पूर्व में उन्होंने 400 रुपये चुकाए थे। कहा टैक्सी चालक इससे कम में उन्हें लाने को तैयार नहीं हुआ। क्षमता से अधिक यात्रियों के साथ सफर करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:सीएम धामी ने किया उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले का भव्य शुभारंभ, चंपावत को दी करोड़ों की सौगात

-चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यदि चालकों के अधिक किराया वसूलने की शिकायत मिली तो संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोडिंग के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। -गुरदेव सिंह, आरटीओ अल्मोड़ा।

-निर्धारित किराया लेने के चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। यदि अधिक किराया लेने की शिकायत मिली तो संघ संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई करेगा। हो सकता है कि मैदानी क्षेत्रों से यहां पहुंचने वाले चालक अधिक किराया वसूल रहे हों। -गणेश सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष, टैक्सी यूनियन, अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *