Almora News :अल्मोड़ा पुलिस का नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान है जारी,थाना धौलछीना व चौखुटिया पुलिस ने स्कूलों मे लगायी जागरुकता क्लास,छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम बताकर जीवन में कभी नशा न करने के लिये किया प्ररित

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सीओ/ प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद स्तर पर वृहद नशा मुक्ति अभियान चलाकर मादक पदार्थो से सम्बन्धित अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने व स्कूल, काँलेजों,नगर,कस्बों,ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों,युवाओं व जनमानस को जागरुक करने के निर्देश दिये गये है।  

निर्देशों के क्रम में श्री विमल प्रसाद सीओ अलमोड़ा/रानीखेत के पर्यवेक्षण में दिनांक 17.05.2024 को थानाध्यक्ष धौलछीना श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम द्वारा राजकीय इण्टर कालेज नौगांव धौलछीना में और आज दिनांक 18/05/2024 को थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री जसविंदर सिंह के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस के उपनिरीक्षक श्री बृजमोहन भट्ट,प्रभारी मासी व पुलिस बल द्वारा बीरशिवा स्कूल, चौखुटिया में नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:बागेश्वर में सनसनी: राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाँफ को उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे 02 माह के नशा मुक्ति अभियान से अवगत कराते हुए नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई और अपने परिजनों,दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि यदि आपके मोहल्ले,गांवों में कोई नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस सूचना तत्काल पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 मे दें।

यह भी पढ़ें 👉  ## **देहरादून: फर्जी तलाकनामे के आधार पर दूसरी शादी करने वाले पूर्व SDO राजीव नयन नौटियाल गिरफ्तार, दूसरी पत्नी ने ही भिजवाया जेल**

इसके अतिरिक्त यातायात नियमों, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर/महिला अपराध, किराएदार सत्यापन के बारे में जागरुक करते हुए भारत सरकार द्वारा अधिनियमित तीन नये कानूनों तथा उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *