Nainital News :प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने उत्तराखंड हाईकोर्ट को रानीबाग में शिफ्ट किए जाने की मांग की,जानिए वजह

0
ख़बर शेयर करें -

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने उत्तराखंड हाईकोर्ट को रानीबाग स्थित एचएमटी के परिसर में शिफ्ट किए जाने की मांग की है। संगठन के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हाईकोर्ट के लिए एचएमटी का खाली पड़ा संपूर्ण परिसर पर्याप्त है, जिसमें उच्च न्यायालय से जुड़ी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकती है।

💠जिससे सरकार की खाली पड़ी जमीन का भी जनहित में सदुपयोग किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  टॉप: नैनीताल। स्लग: जनपद नैनीताल, भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में बस दुर्घटनाग्रस्त, 07 का रेस्क्यू, 01 सवार की हुई मृत्यु, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एचएमटी परिसर हल्द्वानी महानगर से लगता हुआ है, हल्द्वानी के बिल्कुल पास होने से सभी मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति हो सकती है और पर्यटन के बढ़ावे की दृष्टि से यह स्थान किसी भी प्रकार से अवरोधक नहीं बनेगा। दोनों व्यापारी नेता राजीव अग्रवाल और विरेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा है कि सभी जनप्रतिनिधियों को राज्य के संतुलन की दृष्टि से ईमानदारी पूर्वक हाईकोर्ट की स्थापना के लिए एचएमटी परिसर में खोले जाने की वकालत की जानी चाहिए, जिससे राज्य सरकार भी जनहित के पक्ष में निर्णय लेने को बाध्य हो।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​अल्मोड़ा: 33वें उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह का भव्य आगाज, सांस्कृतिक झांकी ने मोहा मन

उत्तराखंड हाईकोर्ट के लिए एचएमटी परिसर सबसे उपयुक्त स्थान है, सभी जनप्रतिनिधि ईमानदारी से एकजुट होकर समर्थन करे। – प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *