Almora News :स्थानीय सज्जन युवक ने दिखाई ईमानदारी, सड़क पर मिले पर्स, नगदी और कीमती मोबाईल को वास्तविक स्वामी के सुपुर्द करने के लिए अल्मोड़ा पुलिस को सौंपा

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा पुलिस की महिला कांस्टेबल ने पर्स स्वामी का पता लगाकर किया सुपुर्द,

आज दिनांक 04-05-2024 को स्थानीय एक सज्जन युवक को एनटीडी बाजार में एक पर्स सड़क पर गिरा मिला। जिसमें नगदी, कागजात और कीमती मोबाईल था। सज्जन व्यक्ति ने उक्त सामान के वास्तविक स्वामी का पता लगाकर सुपर्द करने के लिए कोतवाली अल्मोड़ा चौकी एनटीडी में नियुक्त महिला कांस्टेबल सुश्री कविता के सुपुर्द किया, महिला कांस्टेबल द्वारा जानकारी की गई,पर्स जनपद चमोली निवासी महिला का था। महिला को पर्स,नगदी, कागजात व कीमती मोबाईल सुपुर्द किये गये । 

यह भी पढ़ें 👉  ​Pithoragarh News:जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने किया डॉ. कच्चाहारी की पुस्तक 'भारत में अंग्रेजी साम्राज्य और स्वतंत्रता संग्राम' का विमोचन

महिला द्वारा सज्जन व्यक्ति की ईमानदारी व अल्मोड़ा पुलिस की महिला आरक्षी द्वारा की गई कार्यवाही की प्रशंसा की गई .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *