National News :पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर हुई,हेलीकॉप्टर पर चढ़ते वक्त फिसला पैर

0
ख़बर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दूसरे दिन ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चोटिल हो गईं। दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर पर चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया। उन्हें फिलहाल आसनसोल ले जाया गया है।

इस घटना से जुड़ी एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया और वह गिर गईं। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें उठाने के लिए भागे। गिरने के कारण ममता को मामूली चोटें आईं है।

यह भी पढ़ें 👉  # 🇮🇳 CWG 2026: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, राष्ट्रमंडल खेलों में लगाई 'स्वर्णिम हैट्रिक'!

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी ममता कई बार चोटिल हो चुकी हैं। हाल ही में ममता को उनके आवास पर चोट लगी थी। परिसर में टहलने के दौरान वह गिर गई थी, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उन्हें तुरंत इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें टांके भी लगाए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  #मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में 'समरसता संकल्प अभियान' की भव्य कलश यात्रा में की शिरकत; संत गुरु रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान*

इससे पहले 2021 में चुनाव प्रचार के दौरान नंदीग्राम में उन्हें कुछ लोगों ने धक्का दिया था, जिससे उनके पैर में चोट लगी थी। रेयापारा में एक मंदिर के बाहर हुई इस घटना को उन्होंने साजिश का हिस्सा बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *