Weather Update :पहाड़ से लेकर मैदान तक बढ़ी तपिश,तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की गई दर्ज

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक तपिश बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में चिलचिलाती धूप पसीने छुटा रही है। सप्ताहभर में प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

हालांकि, बीते दो दिनों में पारे में मामूली कमी आई है। आज और कल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। देहरादून में भी आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।

प्रदेश में इस वर्ष अप्रैल में अब तक सामान्य से 90 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। जिससे वातावरण शुष्क बना हुआ है और पारे में तेजी से इजाफा हो रहा है। तपती धूप से पहाड़ से मैदान तक हलकान होने लगे हैं। देहरादून में एक सप्ताह पूर्व अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था, जो बीते शुक्रवार को 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि, मामूली गिरावट आने के बाद पारा 36 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News:पिथौरागढ़: डीएम आशीष भटगांई ने लोनिवि विद्युत यांत्रिक खंड का किया औचक निरीक्षण, मिली अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार

अगले कुछ दिनों में पारे में तेजी से इजाफा होने के आसार हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कई क्षेत्रों में तापमान तेजी से चढ़ रहा है। जिससे दिनभर गर्मी बेहाल कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने के कारण राहत है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने से अगले दो दिन पारा सामान्य के आसपास रह सकता है। जबकि, बुधवार से तापमान में तेजी से वृद्धि होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अल्मोड़ा: महिला होमस्टे उद्यमिता प्रशिक्षण संपन्न, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का नया अवसर

💠खटीमा सर्वाधिक गर्म और मुक्तेश्वर सबसे शीतल

रविवार को सर्वाधिक गर्म व सबसे शीतल स्थल कुमाऊं में रहे। खटीमा में सर्वाधिक 36.8 डिग्री व मुक्तेश्वर में सबसे कम 23.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने अप्रैल अंत तक पारा 40 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई है।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खीली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार समानता मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *