Uttrakhand News :यज्ञोपैथी रिसर्च सेंटर का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन

0
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां प्रतिकुलपति डा चिन्मय पंड्या ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

💠इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यज्ञोपैथी रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। 

प्रतिकुलपति ने बताया कि यज्ञोपैथी रिचर्स सेंटर में विभिन्न बीमारियों के उपचार के संबंध में शोध किया जाएगा। अब तक किए गए शोधों में अनिद्रा, रक्तचाप, मानसिक आदि बीमारियों में यज्ञोपैथी एक कारगर चिकित्सा पद्धति साबित हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा 14.30 लाख रुपये की बकायेदारी पर जैंती में बड़ी कार्रवाई: 28 जुलाई को नीलाम होगी बकायेदार की जमीन

💠जड़ी-बूटियों के मिश्रण से हवन सामग्री बनाई गई

प्रतिकुलपति ने बताया कि बीमारियों के अनुसार विभिन्न औषधीय जड़ी-बूटियों के मिश्रण से हवन सामग्री बनायी गयी है। उन्होंने बताया कि इन हवन सामग्रियों के मिश्रण से यज्ञ करने से आश्चर्यजनक परिणाम मिले हैं। अब यहां शोध होंगे।

💠प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:भनियावाला-ऋषिकेश रोड प्रोजेक्ट: भारी विरोध के बाद उत्तराखंड सरकार ने पेड़ों की कटाई पर लगाई रोक

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रकल्पों- स्वावलंबन कार्यशाळा और कागज लघु उद्योग का अध्ययन किया। प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य के विकास की प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विवि की ओर से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *