Almora News :लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारीधौलछीना पुलिस ने 05 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

दिनांक- 05/04/2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धौलछीना श्री सुशील कुमार* के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान थाना धौलछीना क्षेत्रान्तर्गत डूंगरी तिराहे से 120 मीटर डूंगरी की ओर 01 व्यक्ति दीवान सिंह के कब्जे से 05 पेटी में कुल 240 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने पर जोर, होटल हिमसागर में संपन्न हुआ दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण

💠गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

दीवान सिंह उम्र- 50 वर्ष पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम डूगंरी पोस्ट बाडेछीना, धौलछीना, जनपद अल्मोड़ा

💠बरामदगी-

05 पेटी में कुल 240 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद होना। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:वनाग्नि रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर द्वाराहाट, लमगड़ा व भतरोजखान में संयुक्त मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

💠कीमत-

19,125/- रु0

धौलछीना पुलिस टीम का नाम –

1. अपर उ0नि0 श्री गोकुल प्रसाद 

2. हे0कानि0 श्री सुरेन्द्र नेगी

3. कानि0 श्री धनी राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *