Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत चप्पे चप्पे पर अल्मोड़ा पुलिस की सतर्क नजर,नियमों का उल्लघंन करने वाले 192 लोगों पर हुई चालानी कार्यवाही

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत चप्पे चप्पे पर अल्मोड़ा पुलिस की सतर्क नजर

💠एंट्री मार्गों पर चल रहा है संघन चेकिंग अभियान

💠सभी सोशल मीडिया प्लेटफाँर्मस पर भी है सतर्क नजर

इवनिंग स्ट्रॉर्म टू प्वाइंट जीरो(2.0) के तहत भी हो रही है ताबड़तोड़ कार्यवाही,नियमों का उल्लघंन करने वाले 192 लोगों पर हुई चालानी कार्यवाही

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व भयमुक्त  सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों व जनपद के प्रवेश मार्गों में अवैध नगदी,अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तुओं की तलाश हेतु व्यापक चेकिंग अभियान चलाने  और आपराधिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं सोशल मिडिया प्लेटफाँर्मस की सतर्क माँनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ दर्दनाक हादसा: पुराने मकान में भीषण आग से सेवानिवृत्त ANM पार्वती जैन की जिंदा जलकर मौत

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत अवैध नगदी,अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी,संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वस्तु की तलाश हेतु जनपद के प्रवेश मार्गो पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।     

      अल्मोड़ा पुलिस द्वारा निरंतर आपराधिक, अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियाँ प्रकाश में आती है,तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी।

💠सोशल मीडिया

आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफाँर्मस की सतर्क माँनिटरिंग की जा रही है। चुनाव के संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर/अफवाह प्रचारित प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी ।

यह भी पढ़ें 👉  भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 'हिन्दी प्रोत्साहन पखवाड़ा' व 'रिफॉर्म उत्सव' का समापन, उत्कृष्ट कर्मियों व बच्चे हुए पुरस्कृत

💠इवनिंग स्ट्रार्म 2.0 –

साथ ही दिनांक 04/04/2024 को जनपद पुलिस द्वारा इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चलाकर सुनसान/एकान्त/ संदिग्ध स्थानों पर सघंन चैकिंग कर संदिग्धों की तलाशी आदि भी ली गयी। इस दौरान होटल ढ़ाबों में शराब पीने/पिलाने व न्यूसेन्स फैलाने वाले 25 लोगों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 167 लोगों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम तहत चालानी कार्यवाही की गई। 

अल्मोड़ा पुलिस का इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चैकिंग अभियान जारी रहेगा।