Almora News :लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस कर रही है लगातार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी सोमेश्वर पुलिस ने 01 व्यक्ति को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:पीएम मोदी का फिर उत्तराखंड दौरा: 24-25 अक्टूबर को आ सकते हैं केदारनाथ और टिहरी, राज्य को देंगे कई बड़ी सौगातें

दिनांक- 04/04/2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान थाना सोमेश्वर क्षेत्रान्तर्गत अल्मोड़ा रोड़ भावरी कलमठ के पास में 01 व्यक्ति नरेश कुमार के कब्जे से 78 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड कांग्रेस में अंतर्कलह: कुमारी सैलजा के एतराज के बाद हरीश रावत ने स्थगित की यात्रा, पार्टी नेतृत्व पर उठाए सवाल

💠गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

नरेश कुमार उम्र- 42 वर्ष पुत्र उदय राम निवासी ग्राम सिमखोला, सोमेश्वर, जनपद अल्मोड़ा

💠बरामदगी-

78 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद  होना। 

💠सोमेश्वर पुलिस टीम का नाम-

1.अपर उ0नि0 श्री लोमेश कुमार

2. हे0कानि0 श्री त्रिलोक सिंह