Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार है जारी,सल्ट पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

दिनांक- 15/03/2024 की सायं को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट श्री अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तो इस दौरान चिमटाखाल तिराहे बस स्टॉप पर एक व्यक्ति के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में कुल- 30 बोतल अवैध देशी शराब गुलाबमार्का बरामद होने पर अभियुक्त पिंटू को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पूर्व सभासद राजेंद्र तिवारी की माताजी स्वर्गीय श्रीमती जीवंती तिवारी के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक

💠गिरफ्तारी अभियुक्त का नाम-

पिंटू उम्र- 33 वर्ष पुत्र केहर सिंह निवासी राजपुर थाना रामनगर नैनीताल

💠बरामदगी-कुल 30 बोतल अवैध देशी शराब गुलाबमार्का ( 02 पेटी व 01 आधी पेटी में 06 बोतल 💠थाना सल्ट पुलिस टीम–

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के DIO गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, अल्मोड़ा में पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

1-अपर उ0नि0 श्री लखविन्दर सिंह

2- कानि0 श्री विपिन पांथरी

3-कानि0 श्री रवि प्रताप

4-कानि0 श्री हेमन्त मनराल  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *