Uttrakhand News :राज्य में कार्यरत संविदा व सामान्य श्रमिकों को मिलेगा राज्य बीमा का लाभ,समिति गठित करने के दिए निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य में कार्यरत संविदा व सामान्य श्रमिकों को कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम के अंतर्गत आच्छादित करने संबंधी पहलुओं का अध्ययन करने के लिए एक समिति का गठन किया है।

सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में गठित समिति सभी पहलुओं का अध्ययन करने के पश्चात इसकी विस्तृत रिपोर्ट सरकार को देगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में कर्मचारी राज्य बीमा योजना की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Health Tips:तुलसी का पानी: सुबह खाली पेट पीने से मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, बीमारियाँ रहेंगी कोसों दूर

संविदा कर्मियों व सामान्य कर्मियों को इसमें शामिल करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इसके विस्तृत अध्ययन के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:आईजी कुमाऊं रेंज के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा करियर मार्गदर्शन गोष्ठी का आयोजन, बच्चों को मिले सफलता के मंत्र मिशन संवाद” के तहत पुलिस परिवार के बच्चों हेतु पुलिस लाइन अल्मोड़ा में करियर काउंसलिंग गोष्ठी हुई आयोजित

बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली व अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *