Almora News :देवभूमि उद्यमिता केंद्र के दो दिवसीय बूट कैम्प में आज स्टार्टअप पर दिया गया प्रशिक्षण

0
ख़बर शेयर करें -

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के देवभूमि उद्यमिता केंद्र द्वारा दो दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प  के दूसरे दिन उद्यमिता स्टार्टअप को लेकर प्रशिक्षण दिया गणित विभाग के सभागार में 

प्रशिक्षक इंजी. रवींद्रनाथ पाठक ने संचालन करते हुए उद्यमिता के क्षेत्र में युवाओं का भविष्य निर्माण को लेकर विस्तार से बात रखी। 

आयोजित बूट कैम्प के दूसरे दिन अहमदाबाद के प्रशिक्षक सौरभ कुमार ने युवा उद्यमियों पर दृष्टि डालकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी दक्षता के साथ हम उद्यमिता को बढ़ावा दे सकते हैं। हमें उद्यमिता के उस क्षेत्र को चुनना चाहिए जो भविष्य की मांग है। उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की उद्यमिता को लेकर संचालित कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प के साथ 10 अगस्त को कांवड़ यात्रा निकालेंगी खेल मंत्री रेखा आर्या

देवभूमि उद्यमिता केंद्र के समन्वयक डॉक्टर नंदन सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि देवभूमि उद्यमिता केंद्र के द्वारा उद्यमिता को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं और भविष्य के इस केंद्र को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि यह केंद्र युवा उद्यमियों को जोड़ेगा।  

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News:पिथौरागढ़: डीएम आशीष भटगांई ने लोनिवि विद्युत यांत्रिक खंड का किया औचक निरीक्षण, मिली अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार

इस अवसर पर केंद्र की सदस्य श्रद्धा शर्मा , डॉ विजेता सत्याल, गिरीश अधिकारी ने बूट कैम्प के संचालन में  सहयोग दिया। 

दो दिवसीय बूट कैम्प के दूसरे दिन डॉ प्रीति आर्या, डॉ लता आर्या, पुष्पेश जोशी, अहमदाबाद से प्रशिक्षक श्री सौरभ ,

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी नवल जोशी, मोनिका, कात्यायनी, गीता, जया, कमल, कंचन, मेघा, मीनाक्षी, जगजीवन, नेहा, अभिलाषा, गौरव भंडारी, दीक्षा, हिमांशु,अमित, रोहित, सुंदर सहित  सैकड़ों स्वयंसेवी/उद्यमी शामिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *