Almora News:पुस्तक प्रेमियों के लिए खुशखबरी,एसएसजे परिसर में 22 फरवरी से लगेगा पुस्तक मेला

सोबन सिंह जीना के मिडिल कैंपस में 22 और 23 फरवरी को दिनी पुस्तक मेला लगेगा। इसमें विद्यार्थियों को एनईपी पाठ्यक्रम की किताबें भी उपलब्ध होंगी।

पुस्तकालय प्रबंधन मेले की तैयारियों में जुटा है। पहली बार पुस्तक मेला आयोजित होने से छात्र-छात्राओं में उत्साह है। 

मेले में एनईपी पाठ्यक्रम की सभी विषयों की पुस्तकों के स्टॉल लगेंगे। खास बात यह होगी कि संकाय अध्यक्ष पुस्तकों में पाठ्यक्रम की जांच कर इनका दाम तय करेंगे। विद्यार्थियों को निजी प्रतिष्ठानों से ऊंचे दामों में पाठ्यक्रम की पुस्तक खरीदने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। 

🔹संकायों से प्राप्त सूची के अनुसार बजट न मिलने से दिक्कत 

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: NH घाट (मुना बैंड) के सुधारीकरण को ₹33.47 करोड़ स्वीकृत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का जताया आभार

पुस्तकालय प्रबंधन के मुताबिक सभी संकायों से प्राप्त सूची की पुस्तकें खरीदने के लिए 50 लाख रुपये खर्च का अनुमान है। पुस्तकालय प्रबंधन को इसके सापेक्ष सिर्फ नौ लाख रुपये का बजट मिला है। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा पुलिस का ‘साइबर जागरूकता 2.0’ अभियान: बहुउद्देशीय शिविरों व बाजारों में लोगों को किया सतर्क, दिलाई शपथ

बजट के सापेक्ष किताबों की मांग काफी अधिक है। किताबों की कमी को दूर करने के लिए पुस्तक मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। मेले में कम दामों में विद्यार्थियों को पुस्तक उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा। – डाॅ. राकेश पंत, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा।