Uttarakhand News:उत्तराखंड में तीन नए रूटों पर जल्द शुरू होने वाली हैं हेली सेवाएं, इन जगहों पर तीर्थाटन को मिलेगा बढ़ावा

उत्तराखंड में जल्द ही सफर आसान होने वाला है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में तीन नए रूटों पर हेली सेवाएं शुरू होने वाली हैं। जिसकी कवायद तेज हो गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने इसके लिए सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो घंटो का सफर मिनटों में हो सकेगा।

🔹कहां मिलेगी ये सुविधा

राज्य में तीन नए रूटों पर हेली सेवाएं जल्द शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया है। प्रस्ताव आगे बढ़ाया गया है।सरकार तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए यह शुरुआत करने जा रही है।

🔹सर्वेक्षण का काम पूरा 

यह भी पढ़ें 👉  अग्निशमन अधिकारी 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, होटल की NOC के लिए मांगी थी घूस

प्रदेश में नागरिक उड्डयन विभाग लगातार हेली सेवाओं का विस्तार करने के साथ ही पर्यटन व तीर्थाटन के नजरिए से काम कर रहा है। इस दिशा में ही गूंजी, आदि कैलाश और ओम पर्वत तक हेली सेवाओं के लिए सरकार ने कवायद शुरू की। यूकाडा ने इन सभी क्षेत्रों के लिए सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां शुरू: अधिकारियों के तबादलों पर भारत निर्वाचन आयोग का शिकंजा, शासन ने जारी किए सख्त आदेश

🔹घंटो का सफ़र होगा मिनटों में 

अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुमति का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक, इसी वर्ष से यहां की हेली सेवाएं शुरू करने की योजना है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही उत्तराखंड के इन खूबसूरत पर्यटन और धार्मिक महत्व वाले स्थानों के दर्शन किए जा सकेंगे।

Advertisement