Almora News:अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग महिला प्रतियोगिता में एसएसजे यूनिवर्सिटी की आरती धरियाल ने जीता कांस्य पदक

0
ख़बर शेयर करें -

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की बॉक्सर आरती धरियाल ने एलपीयू जालंधर में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग महिला प्रतियोगिता में कांस्य पदकप्राप्त किया है ।

इससे पूर्व नॉर्थ ईस्ट जोन प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा ने शानदार प्रदर्शन कर 6 महिला बॉक्सरों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था।आरती धरियाल ने प्रथम मैच में केवीपीयूएम की सरबनी को, दूसरे मैच में सीडीएल विश्वविद्यालय की प्रतिभा को तथा यूओकेके विश्वविद्यालय की निशा को परिचय पराजित किया।

यह भी पढ़ें 👉  # उत्तराखंड देवभूमि में घूमने आने वाले कुछ असमाजिक पर्यटकों की दबंगई

आरती धारीवाल की इस उपलब्धि के लिए शोभन सिंह जीना विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट, कुल सचिव भास्कर चौधरी, वित्त अधिकारी एक के त्रिपाठी,, परीक्षा नियंत्रक, देवेंद्र पोखरिया आनंद सिंह, डॉ ललित जोशी, प्रेम लटवाल,  पंकज कुमार ने बधाई प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *