Almora News:तेंदुए का आतंक,एसएसजे परिसर में घुस लावारिस मवेशी को बनाया अपना निवाला

0
ख़बर शेयर करें -

तेंदुए के आतंक से लोगों का जीना दूभर हो गया है। आए दिन तेंदुए की मौजूदगी के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।जिले के ग्रामीण क्षेत्र से लेकर नगर तक तेंदुए का आतंक बढ़ने से लोग दहशत में हैं। अब तक जिले में तेंदुआ कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। ऐसे में लोग शाम होते ही घरों में रहने को मजबूर हैं। 

🔹जाने मामला 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड रोडवेज: दो माह से वेतन न मिलने पर ग्रामीण डिपो कर्मचारियों का ISBT पर धरना

बृहस्पतिवार को एसएसजे परिसर में लावारिस मवेशी को देर रात तेंदुए ने मार डाला, इससे परिसर में रहने वाले कर्मचारी और छात्रावास में रहने वाली छात्राओं में दहशत का माहौल है। शनिवार को परिसर प्रबंधन की सूचना पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने मवेशी के शव को परिसर से हटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *