बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह को रोकने के लिए चलाया जागरूक अभियान

 

बागेश्वर बाल विकास विभाग सखी व वन स्टॉप सेंटर द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत बाल विवाह रोकने के लिए

 

स्थानीय बागनाथ मंदिर में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया। मंदिर के पंडितों और टेंट कैटरिंग सर्विस वालों को बुलाया गया। बाल विवाह को रोकने के लिए जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अतिवृष्टि के चलते 3 सितंबर को जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

 

वन स्टॉप सेंटर के प्रबंधक षष्टी कांडपाल ने कहा की इस साल अब उनकी टीम व पुलिस के सहयोग से 24 नाबालिग लड़कियों की शादी होने से रोका गया। उनके परिजनों को जागरूक किया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की जनसभा से घबराई भाजपा,हवालबाग शिविर में सरकारी मशीनरी के सहारे भीड़ जुटाने की कोशिश हुई नाकाम -मनोज तिवारी*

 

 

उन्होंने कहा कि ज़िले मेंजो नाबालिग की जबरन शादी करेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें बारात में शामिल लोगों को भी जेल हो सकती है। साथ आम जनता जनप्रतिनिधियों से सहयोग की आशा की गई।
रिपोर्ट:हिमांशु गढ़िया

 

 

Advertisement