ज़िले में बदलते मौसम व रोजाना बारिश से लोगों को गर्मियों के मई माह में सर्दियों का अहसास होने लगा गर्म कपड़े बाहर निकले ज़िले के कपकोट ब्लॉक में बारिश लगातार हो रही है।

 

 

तेज़ बारिश के चलते भयू-गडेरा तथा भानी-हरसिंग्याबगड़ मार्ग बंद हो गया है। बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी भेजी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि तहसील स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूप को अलर्ट कर दिया गया है।

 

वहीं बारिश ने जहां लोगों को गर्मी के सितम से राहत दी है, वहीं वन विभाग के लिए भी बारिश वरदान बनकर बरस रही है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों ने मानसून से पहले ही लोगों की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है। किसानों के लिए भी बेमौसम बारिश नुकसानदायक साबित हो रही है। मौसम में लगातार हो रहा बदलाव सेहत पर भी असर डाल रहा है।

 

 

 

इस वर्ष दो मई से करीब रोजाना बारिश हो रही है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार तक बागेश्वर में 52.5 मिमी, गरुड़ में 77.5 मिमी और कपकोट ब्लॉक में 110 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

रिपोर्ट: हिमांशु गढ़िया

 

 

Advertisement