Almora News:देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने दूसरे दिन 195 से अधिक व्यापारियों को दिलाई सदस्यता

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की सबसे पुरानी व्यापार मंडल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। इसके लिये व्यापार मंडल ने व्यापारियों के बीच सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी है।अभियान के दूसरे दिन 195 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।

🔹फरवरी में चुनाव प्रक्रिया होगी शुरू

गुरूवार को दूसरे दिन सदस्यता अभियान की शुरूआत सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में शुरू की गई। मुख्य बाजार से मालरोड तक चले अभियान में 195 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद फरवरी में चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:बाड़ेछीना पेट्रोल पंप पर दो माह से ईंधन संकट, दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने उपरोक्त मामले का संज्ञान लिया,पूर्ति निरीक्षक ने जारी किया नोटिस

🔹यह लोग रहे मौजूद 

अभियान में दिनेश गोयल, अभय साह, मनोज सिंह पवार, संजय साह रिक्खू, मनोज वर्मा,  विनीत बिष्ट, यूसुफ तिवारी, भीमा पवार, दिनेश जोशी, हिमांशु कांडपाल, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी, दीपक तिवारी, जगदीश तिवारी, अशीष भारती, गोपाल मेर आदि व्यापार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *