Health Tips:सर्दियों में आपकी इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही एनर्जी भी बढ़ाएंगे ये फूड्स, इस विंटर बनाएं डाइट का हिस्सा

0
ख़बर शेयर करें -

खुद को तरोताजा रखने के लिए हम सभी वॉकिंग, जॉगिंग, योगा, मेडिटेशन और न जाने क्या-क्या करते हैं लेकिन खुद को एक्टिव रखने के लिए इतना ही काफी नहीं है, इसके लिए आपको अपने शरीर को आंतरिक पोषण देने के साथ-साथ अतिरिक्त ऊर्जा भी प्रदान करने की जरूरत है।

खासकर जब बात सर्दियों की हो, क्योंकि इस दौरान खुद को एक्टिव रखना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में आलस्य और सुस्ती के कारण एनर्जी हमेशा कम रहती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से एनर्जी बनी रहेगी और इम्यूनिटी भी मजबूत होगी।

🔹संतरा

संतरा विटामिन-सी, फाइबर से भरपूर फल है। इसके अलावा यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। छोटे हो या बड़ा ये लगभग हर किसी को पसंद आता है। सर्दी हो या गर्मी यह फल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत मददगार है। यह न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में भी सहायक है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:आज से खुला 'वैली ऑफ फ्लावर्स': पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हुई फूलों की घाटी, खिले दुर्लभ फूल

🔹चीकू

चीकू सभी फलों में सबसे गर्म फल है। इसके अलावा चेरी, लीची भी गर्म फल हैं, इनका सेवन करने से रोग इम्युनिटी बूस्ट होती है और हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

🔹अन्नानास, अंगूर

अनानास, आलूबुखारा, नागफनी और अंगूर आयरन, फाइबर, विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। सर्दियों में इन फलों का सेवन करने से शरीर हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक भी रहता है। इन फलों को खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न, विभागों को लक्ष्यपूर्ति हेतु तेजी लाने के निर्देश

🔹कीवी

कीवी में विटामिन सी, विटामिन ई, मैग्नीशियम, फास्फोरस और जिंक पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जब भी शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होती है तो यह फल बहुत फायदेमंद माना जाता है। टाइफाइड बुखार में प्लेटलेट्स कम होने पर इसका सेवन करना चाहिए। सर्दियों में कीवी खाना बहुत फायदेमंद होता है।

🔹सेब

सेब में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि रोजाना एक सेब खाने से कोई भी बीमारी नहीं होती है। साथ ही शरीर में हीमोग्लोबिन और आयरन का स्तर सही रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *