Bageshwer News:रेल मार्ग निर्माण की मांग के लिए संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

0
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग संघर्ष समिति ने रेल मार्ग का निर्माण शुरू नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई हे। समिति से जुड़े लेागों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जल्द शिलान्यास नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

🔹रेल आने से पर्यटकों की आमद बढ़ेगी

समिति से जुड़े लोग रविवार को तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी सभा में जल्द रेल मार्ग निर्माण की घोषणा थी। अब समय आ गया है कि इसका शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू करें। बगैर रेल मार्ग के जिले का विकास नहीं हो सकता है। रेल आने से पर्यटकों की आमद भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:स्लग- भारत - जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास "धर्मा गार्डियन" का सातवां संस्करण चौबटिया में शुरू

🔹आंदोलन की दी चेतावनी 

पूर्व की सरकारों द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। यह मार्ग राष्ट्रीय प्रोजक्ट में भी शामिल हो चुका है। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा मैग्नेसाइट उद्योग को मिली 4 माह की संजीवनी, सीएम धामी बोले- 500 परिवारों को मिलेगा आजीविका का संबल

🔹यह लोग रहे मौजूद 

सभा की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष नीमा दफौटी व संचालन केशवानंद जोशी ने किया। इस मौके पर चरण सिंह बघरी, प्रताप सिंह गड़िया, पार्वती पांडे, सरस्वती गैलाकोटी, हेमा जोशी, गीता रावल, चंद्रा उपाध्याय, जीवंती कांडपाल, पूनम जोशी, पूनम टम्टा, विजय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *