Bollywood News:शाहरुख खान की फ़िल्म डंकी ने पहले दिन मचाया तहलका, जानें-कितना रहा ओपनिंग डे कलेक्शन

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ गुरुवार को रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले ही दिन ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है। डंकी फिल्म 120 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म को लेकर फैन्स के बीच जो एक्साइटमेंट बनी हुई है, उसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि डंकी पहले हफ्ते में ही बजट के पैसे निकाल लेगी।

डंकी के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं, जो मुन्नाभाई MBBS, पीके, थ्री इडियट्स जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा विक्की कौशल, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, सतीश शाह, विक्रम कोचर जैसे नामी सितारे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:कर्नाटक खोला-रेलापाली मार्ग निर्माण से प्रभावित भवनों को मिलेगा मुआवजा, पार्षद अमित साह मोनू की पहल पर प्रशासन का एक्शन

🔹डंकी का 1 दिन का कलेक्शन

Koimoi की रिपोर्ट की मानें तो Shahrukh Khan की फिल्म Dunki पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 से 35 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है. हालांकि यह Pathan और Jawan का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं फिलहाल ये कहना अभी मुश्किल है. बात करें Pathan की तो इसकी पहले दिन की कमाई बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ थी. जबकि Jawan ने पहले दिन 75 करोड़ की तूफानी कमाई की थी. गौरतलब है कि Dunki के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं, जो मुन्नाभाई MBBS, पीके, थ्री इडियट्स जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।