Almora News::एसएसजे यूनिवर्सिटी के बीए प्रथम वर्ष के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसजे परिसर के न्यू व्यॉयज छात्रावास में रहने वाले नैनीताल के छात्र ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

🔹जाने मामला 

जानकारी के मुताबिक, स्नो व्यू मल्लीताल, नैनीताल निवासी मानव बिष्ट (20) पुत्र लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने तीन माह पूर्व ही एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। शुक्रवार को उसने प्रथम सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा दी और इसके बाद वह काफी देर तक अन्य साथियों के साथ बातचीत करता रहा। देर शाम वह छात्रावास के कमरे में चला गया। अन्य दिनों की तरह शनिवार सुबह परिजनों ने जब उसे फोन किया तो उसका फोन रिसीव नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ दिनदहाड़े हवाई फायरिंग,स्कूटी सवार बदमाशों ने मचाया आतंक

🔹पंखे से लटका मिला शव 

परिजनों ने तब उसके साथियों से संपर्क किया। साथी जब उसके कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था जो काफी देर बाद भी नहीं खुला। साथियों ने इसकी सूचना छात्रावास प्रबंधन को दी। प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो भीतर उसका शव फंदे से लटका मिला। इस घटना से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सभी छात्र छात्रावास के पास जुटे रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:एस्ट्रो-टूरिज्म से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, सीमांत गांवों के बच्चे भी देखें वेधशाला: राज्यपाल

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के यहां पहुंचने के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि पोस्टमार्ट के बाद शव परिजनों को सौपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *