National News:आईएनएस त्रिकट की भारतीय नौसेना में पहली बार महिला अधिकारी संभालेगी कमान

0
ख़बर शेयर करें -

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा है कि नौसेना में महिलाओं की भूमिका तेजी बढ़ रही है। महिलाओं की सभी भूमिकाओं-सभी रैंक के आधार पर नियुक्तियां की जा रही हैं। महिला अग्निवीरों की संख्या 1000 से अधिक हो गई है। एडमिरल कुमार ने नौसेना दिवस से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय नौसेना तीनों सेनाओं की एकजुटता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हाल ही नौसैनिक जहाज पर पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर नियुक्त की गई। उन्होंने कहा कि हमारी इकाइयां हिंद महासागर क्षेत्र व उससे परे राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए तैनात हैं। नौसेना भविष्य में होने वाले किसी भी युद्ध के लिए तैयार है। एडमिरल कुमार ने 10 क्षेत्रीय भाषाओं में नौसेना इतिहास की पुस्तकों का विमोचन किया।

🔹हिंद महासागर पर हमारी नजर

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:थानाध्यक्ष लमगड़ा ने ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक का किया आयोजन साथ ही विभिन्न लाभप्रद विषयों पर जानकारी देकर जनमानस को भी जागरुक करने हेतु किया प्रेरित

हिंद महासागर क्षेत्र में चीन, मालदीव और पाकिस्तान की गतिविधियों पर एडमिरल कुमार ने कहा कि महासागरों को साझा विरासत माना जाता है। महासागरों का उपयोग किसी भी राष्ट्र की वैध आर्थिक गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। हम हिंद महासागर में स्थानीय नैसैनिक शक्ति के रूप में नजर रख सकते हैं कि वहां क्या हो रहा है। हम जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों को तैनात करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *