Uttrakhand News :यहां दिनदहाड़े बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली, बुजुर्ग की मौत,पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

कोतवाली क्षेत्र के डुमेट गांव में शनिवार को सुबह दो युवकों ने दो लोगों को गोली मार दी, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। दोनों युवक हरियाणा नंबर की कार से पहुंचे थे। बाद में पुलिस ने दो लोगों को रायपुर क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया।

💠पुलिस का कहना है कि जमीन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। 

सुबह 11 बजे डुमेट गांव निवासी रूप सिंह के घर के बाहर हरियाणा नंबर की कार आकर रुकी और उससे उतरकर दो युवक घर के पीछे भूमि पर पहुंचे और अपनी बताने लगे, इस पर महिला ने एतराज जताया। जिससे विवाद शुरू हो गया। हंगामा देख गांव के बघेल सिंह (65) पहुंचे और युवकों को विवाद न करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:लीती गाँव, बागेश्वर में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

इस पर युवक बुजुर्ग से उलझ गए। तभी अतुल नामक युवक भी पहुंच गया। इसी बीच एक युवक ने हवा में कई फायर कर दिए। जिससे गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। बघेल सिंह और अतुल ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने कई राउंड फायर कर दिए। जिसमें बघेल सिंह के सीने में और अतुल के कंधे में गोली लग गई। दोनों युवक मौके पर कार छोड़कर गांव के युवक की स्कूटी छीन कर फरार हो गए। लहूलुहान बघेल और अतुल को अस्पताल ले जाया गया, तब तक बघेल सिंह ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य शत-प्रतिशत पूरा

देर रात को पुलिस ने रायपुर थाना क्षेत्र से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, तीसरे की तलाश जारी है। रिंग रोड के आसपास के जंगल में उसके छिपने की आशंका में एसएसपी अजय सिंह के साथ टीम कांबिंग में लगी रही।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *