Almora News:शराब पीकर कार चलाना पड़ा भारी,इंटरसेप्टर ने की गिरफ्तारी, कार सीज, डीएल भी निरस्त     

0
ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक – 23 नवंबर को इंटरसेप्टर प्रभारी अयूब अली मय हमराह हेड कांस्टेबल सुनील कुमार कांस्टेबल ललित बिष्ट  द्वारा चेकिंग के दौरान सिकुड़ा बैण्ड के पास  कार के चालक आनन्द सिंह थापा निवासी खड़कोट पिथौरागढ़ को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन टैक्सी को सीज करते हुए चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

🔹एसएसपी अल्मोड़ा ने दिए निर्देश 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पीटीसी अल्मोड़ा में SDRF द्वारा राजस्व अधिकारियों को आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू तकनीकों की दी जानकारी

    रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना,चौकी प्रभारियों,  निरीक्षक,उ0नि0 यातायात व इंटर सेप्टर प्रभारी को जनपद में प्रभावी यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु एमवी एक्ट के मेजर हेड शराब पीकर वाहन चलाना, ओवरलोडिंग, ओवरसवारी, बिना हेलमेट,ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग व नाबालिग द्वारा वाहन चलाने आदि के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करते सम्बन्धित वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *