Weather Update :मौसम विभाग ने उत्तराखंड के दो पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की जताई संभावना

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। पर्वतीय इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। मैदानी इलाकों में तापमान कम होने लगा है।मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तराखंड के दो पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश के बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने का अंदेशा जताया है। साथ ही दोनों जनपदों में चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:यूजीसी रेगुलेशंस 2026 स्टे: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिया नई कमेटी बनाने का निर्देश, 2012 के नियम रहेंगे प्रभावी

💠मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से निचले इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं। जिस कारण ठंड में इजाफा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला: 6 जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में बीते बुधवार सुबह से धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा।