International News:ईरान में हैवानियत की हदें पार, हिजाब न पहनने के चलते ईरानी पुलिस की पिटाई से किशोरी ‘ब्रैन डेड’

ख़बर शेयर करें -

हिजाब न पहनने पर ईरान की मोरिलिटी पुलिस द्वारा जिस 16 साल की कुर्द किशोरी अरमिता गेरावंद की इस महीने की शुरुआत में बुरी तरह पिटाई की गई थी, वह अब ‘ब्रेन डेड’ बताई जा रही है। वह 4 अक्टूबर से कोमा में थी।

🔹महिला पुलिस की शर्मनाक हरकत 

आरोप है कि लड़की द्वारा हिजाब नहीं पहनने पर महिला पुलिसकर्मियों ने तेहरान की एक मेट्रो में उसकी पिटाई की, जिससे उसके सिर और गर्दन में गंभीर चोट आई। यह घटना कुर्दिश महिला महसा अमिनी की ईरान की मोरिलिटी पुलिस की हिरासत में मौत के लगभग एक साल बाद हुई है। इससे देश में एक बार फिर सरकार विरोधी प्रदर्शन भड़कने का अंदेशा बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:राजकीय महाविद्यालय नेवलगांव में भतरौजखान पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

🔹कुर्दिश संगठन का आरोप, नैतिक पुलिस ने पीटा

जिस लड़की की पिटाई के कारण कोमा में जाने की नौबत आई है, उसका नाम अर्मिता गारावंद बताया जा रहा है। कुर्दिश संगठन हेंगाव ने आरोप लगाया है कि ईरान के नैतिक पुलिस बल की महिलाकर्मियों ने अर्मिता की मेट्रो ट्रेन में हिजाब नहीं पहनने के चलते पिटाई की। अर्मिता ईरान की राजधानी तेहरान की निवासी है लेकिन मूल रूप से पश्चिमी ईरान के कुर्द बहुल इलाके केरमानशाह से उसका संबंध है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पूर्व सभासद राजेंद्र तिवारी की माताजी स्वर्गीय श्रीमती जीवंती तिवारी के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक

🔹किशोरी की हालत नाजुक 

पीड़िता का तेहरान के अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी उससे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अर्मिता की कथित तस्वीरें वायरल हो रही है, जिनमें उसके सिर और गर्दन पर पट्टियां बंधी हैं और उसके मुंह में पाइप लगा है। वह कोमा में है।