Uttarakhand News:उत्तराखंड पुलिस का साइबर अपराधियों ने फेसबुक पेज किया हैक, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक हो गया। एसटीएफ और साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खबर के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत फेसबुक आईडी की डीपी को बदला।

यह भी पढ़ें 👉  2027 विधानसभा चुनाव: उत्तराखंड में चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी में कांग्रेस, राहुल-प्रियंका और खड़गे के दौरों का खाका तैयार

🔹युवती की अश्लील फोटो की अपलोड 

साइबर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है। कहीं से पासवर्ड और लॉगिन आईडी हासिल कर फेसबुक की डिस्प्ले पिक्चर बदल दी। पुलिस का लोगो हटाकर एक युवती की अश्लील फोटो लगाई। कुछ ही देर में लोगों ने इस पर कमेंट करने शुरू कर दिए।

🔹जाँच में जुटी पुलिस 

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार में गुलदार का आतंक: घास लेने गई महिला को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत

हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने डीपी को बदला। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल और साइबर पुलिस की टीम इसकी जांच में जुट गई है।

Advertisement