Uttarakhand News:पुलिस ने अवैध हथियारों की बड़ी खेप के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

यहां अवैध हथियारों के साथ एक तस्कर को तस्करी करते हुए दबोचा गया है। उसके घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। आरोपी पांच साल पहले भी हथियारों की फैक्ट्री चलाने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

🔹जाने मामला 

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आदेश अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि गदरपुर ऊधमसिंहनगर के एक घर में हथियारों के खेप आई है। सीओ एसटीएफ कुमाऊं सुमित पांडे की ओर से गठित एसटीएफ और थाना गदरपुर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी बचन सिंह पुत्र हुजूर सिंह निवासी ग्राम कुशालपुर गदरपुर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ ऊधमसिंहनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घर से दो देसी पोनिया 12 बोर, दो तमंचे 315 बोर और एक देसी तमंचा 12 बोर बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:वन्यजीवों के हमलों पर चक्का जाम करना पड़ा भारी: कांग्रेस नेता नारायण सिंह रावत समेत कई पर FIR दर्ज

🔹2003 से कर रहा तस्करी

एसएसपी ने बताया कि बचन सिंह 20 वर्षों से अवैध हथियारों का धंधा कर रहा है। यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब आदि राज्यों में उसके द्वारा हथियारों की सप्लाई की गई। पूछताछ में उसने बताया कि कलकत्ती के जंगल जो यूपी में हैं, वहां वो अपने साथियों के साथ हथियार बनाता है। हथियारों की यूपी में भारी डिमांड है। उसने बताया कि अभी तक वो करीब 1000 अवैध बंदूकों, तंमचों की तस्करी कर चुका है। उसके खिलाफ 2018 में केलाखेड़ा में हथियारों की फैक्ट्री चलाने का मुकदमा दर्ज हुआ था।