Almora News:उपवा के तहत पुलिस लाइन अल्मोड़ा में आयोजित हुवा एक दिवसीय निशुल्क मेडिकल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा )द्वारा पुलिस परिवार के कल्याण हेतु समय- समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में पुलिस कार्मिकों व उनके परिवारजनों हेतु एक दिवसीय निशुल्क मेडिकल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था।

🔹एसएसपी अल्मोड़ा ने दिए निर्देश 

    रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन अल्मोड़ा श्री जितेन्द्र पाठक* के पर्यवेक्षण में पुलिस लाइन अल्मोड़ा में एक दिवसीय निशुल्क मेडिकल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora news बरसात से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस,राजपुर क्षेत्र में दो भवनों की छतों पर डाली त्रिपाल*

🔹परिवार जनों का हेल्प चेकअप कर वितरित की दवाइयां

स्वास्थ्य शिविर में जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा के चिकित्सक श्री राहुल प्रधान द्वारा पुलिस कार्मिकों व उनके परिजनों का निशुल्क हेल्थ चेकअप,ब्लड प्रेशर चेक किया गया एवं उपचार लिखने के साथ-साथ दवाइयां भी प्रदान की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:आदर्श चंपावत' के विजन को धरातल पर उतार रहा जिला प्रशासन, मानसून के दृष्टिगत सड़कों पर युद्धस्तर पर ड्रेनेज और झाड़ी कटान का कार्य जारी

चिकित्सक राहुल प्रधान द्वारा उपस्थित सभी पुलिस कार्मिकों व उनके परिवारजनों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाने बीमारी को कभी नहीं छुपाने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य शिविर में पुलिस कार्मिक व उनके परिवार जन बढ़-चढ़ कर उपस्थित हुए सभी ने  स्वास्थ्य चेकअप कराया।