Almora News:खुद को थल सेना का कर्नल बताकर युवक से ठगे 80 हजार रुपये,ऐसे बनाया ठगी का शिकार

धीरे-धीरे नगर में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं।खुद को आर्मी कर्नल बताकर साइबर ठगों ने एक युवक से कार बेचने के नाम पर 80 हजार से अधिक की रकम ठग ली है। ठगी के शिकार पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कर दी है।जिला बिजनौर निवासी रोहित कुमार जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति में स्वच्छक के पद पर तैनात है।

🔹जाने मामला 

रोहित ने बताया कि बीते दिनों वह फेसबुक चला रहा था। इसी दौरान उसने फेसबुक पर उसे 65 हजार रुपये में सेकेंड हैंड वैन का विज्ञापन देखा। रोहित ने उस विज्ञापन में मौजूद नंबर पर कॉल की। फोन रिसीव करने वाले ठग ने खुद को सेना में कर्नल बताते हुए गाड़ी उसके नाम कराने की प्रकिया शुरू करने के लिए ऑनलाइन 3100 रुपये मांगे।

🔹क्यूआर कोड भेजकर बार बार रकम भेजनें को कहा 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा वीपीकेएस पहुंचे आईसीएआर के पूर्व उप महानिदेशक डॉ. स्वपन कुमार दत्ता, शोध गतिविधियों की की समीक्षा

उसने पीड़ित से आधार कार्ड समेत दस्तावेज भी रोहित को व्हाट्सएप पर भेजे दिए। ठग के झांसे में आकर रोहित से अलग-अलग समय पर क्यूआर कोड भेजकर पहले 14,999 और फिर 21,150 रुपये मांग लिए। फिर इंश्योरेंस के नाम पर 11500 रुपये समेत कुल 80700 रुपये ठग लिए। लंबे समय बाद भी कार की डिलीवरी नहीं होने पर रोहित को शक हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक: बूथ सशक्तीकरण और चुनावी तैयारियों पर जोर

🔹जाँच में जुटी पुलिस 

इस पर उसने कार बेचने के नाम पर ठगी करने वालों से संपर्क किया। ठग उससे और रकम की मांग करने लगे। इस पर रोहित ने दन्या थाने में तहरीर सौंपी। दन्या थाने के एसओ जसविंदर सिंह ने बताया कि साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement