Nainital News:भीमताल में आज से शुरू होगी पैराग्लाइडिंग, पर्यटक करेंगे हवा की सैर

ख़बर शेयर करें -

भीमताल और नौकुचियाताल आने वाले सैलानी शुक्रवार से पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। पैराग्लाइडिंग संचालन को लेकर पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी दस्तावेज दुरुस्त रखने वाले संचालकों को ही देहरादून निदेशालय से अनुमति दी गई।

🔹स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा

हालांकि विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द सभी संचालकों को अनुमति मिल जाएगी। पैराग्लाइडिंग संचालन शुरू होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े एक हजार से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया पौधारोपण, 'एक वृक्ष मां के नाम' लगाने का दिया संदेश

🔹आज से पैराग्लाइडिंग का संचालन शुरू हो जाएगा

जिले में भीमताल, नौकुचियाताल और कोटाबाग क्षेत्र में वर्तमान समय में 11 पैराग्लाइडिंग संचालित की जा रही हैं। इन पर्यटक स्थलों पर दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, बरेली, यूपी, देहरादून, रुद्रपुर समेत अन्य शहरों के सैलानी पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं। बरसात के बाद शुक्रवार से फिर पैराग्लाइडिंग का संचालन शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. ओ. पी. यादव IACTS के प्रेसिडेंट-इलेक्ट निर्वाचित, 2028-29 में संभालेंगे कमान

शुक्रवार से पैराग्लाइडिंग का संचालन शुरू हो जाएगा। अभी उन संचालकों को अनुमति मिली है जिनके दस्तावेज सही पाए गए हैं। जल्द सभी संचालकों को अनुमति मिल जाएगी-बलवंत सिंह कपकोटी, प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी