Almora News:महिला कल्याण संस्था की महिलाओं ने सैनिक भाइयों को बांधी राखी,उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

ख़बर शेयर करें -

महिला कल्याण संस्था द्वारा आज राजपूत रेजीमेंट के सभी अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधी गई महिलाओं ने उनके दीध्र जीवन की कामना की और उन्हें अनेकों अनेक आशीर्वाद दिए अध्यक्ष अध्यक्ष रीता दुर्गा पाल ने सभी का स्वागत किया।

🔹जवानों के उज्जवल भविष्य की करी कामना 

उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय ने संचालन किया महिलाओं ने कहा आज हमारा देश आप सब की वजह से सुरक्षित है आप अपने घरों से इतनी दूर देश की सेवा के लिए आए हैं।महिलाएं पारंपरिक सेली सजाकर लेकर आई थी, जिससे जवानों की आरती उतारी गई, उन्हें टीका लगाया गया और हाथ में राखी बांधकर मुंह मीठा कराया गया। महिलाओं ने आर्मी के जवानों की लंबी उम्र और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महिलाओं ने सभी आर्मी के जवानों को राखी बांधी और जवानों ने बहनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:स्लग अल्मोड़ा में हो रहे हैं योगासन प्रतियोगिता के लिए इवेंट मैनेजमेंट पर उठे सवाल

🔹इन महिलाओ ने मनाया रक्षाबंधन 

कार्यक्रम में महिला कल्याण संस्था की उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल सचिव पुष्पा सती दीपा सतीश जोशी राधिका जोशी ममता चौहान अनुराधा अग्रवाल अनीता रावत आशा कर्नाटक आदिति अग्रवाल पांडे दीपा जोशी सरला बिष्ट रेखा चौहान मीनू दुर्गापाल कमला दुर्गापाल हेमा दुर्गा पाल  कंचन दुर्गापाल हेमा बाजू दुर्गापाल आरती शाह  एवं पूनम आदि ने सभी जवानों को राखी बांधी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की