Weather Update :इन दो जिलों में येलो अलर्ट जारी, तेज गर्जन बिजली चमकने के साथ बारिश की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के छह जिलों के कुछ इलाकों में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। खासकर कुमाऊं के नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश के आसार हैं। 

💠मौसम विभाग ने इन दोनों जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:रक्षाबंधन पर धामी सरकार की बड़ी सौगात: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड की महिलाओं के लिए बस यात्रा पूरी तरह मुफ्त

जबकि, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश की चेतावनी है। 

💠मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, 21 अगस्त के बाद प्रदेशभर के लगभग सभी जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडर-खाती मोटर मार्ग भूधंसान से ध्वस्त, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने प्रशासन से उठाई बड़ी मशीनें भेजने की मांग

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शुक्रवार सुबह से ही धूप बादल बने हुए थे। अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश की संभावना है.