Bageshwar News :विवाहिता ने गटका जहर, अस्पताल में भर्ती

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर :कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, चिकित्सक उसके उपचार में जुट गए हैं। महिला को 24 घंटे तक विशेष चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

💠विवाहिता के स्वास्थ्य में हो रहा है सुधार

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:​महिला पर टिप्पणी और विधायक की छवि धूमिल करने वाला आरोपित बैजनाथ से गिरफ्तार

भिटालगांव निवासी 27 वर्षीय एक विवाहिता ने घर में रखा जहर गटक लिया। थोड़ी देर में वह उल्टियां करने लगी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉ. भावना ने बताया कि शुक्रवार की रात 12 बजे परिजन उसे लेकर अस्पताल आए। उसे भर्ती किया गया है। उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पुलिस को सूचना दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योतिर्मठ-मलारी मार्ग ठप, NDRF-SDRF और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना | अलकनंदा तटवर्ती इलाकों में अलर्ट

💠जांच में जुटी पुलिस

इधर, पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।