Almora News:पुलिस पहुंची सिनियर सिटीजनों के द्वार, जाना उनका हाल-चाल, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

ख़बर शेयर करें -

थाना लमगड़ा के प्रभारी चौकी मोरनौला उप निरीक्षक संजय जोशी द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में जाकर निवासरत सीनियर सीटीजनों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें थाना लमगड़ा के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि  आपको स्वास्थय या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, थाना पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।

🔹एसएसपी अल्मोड़ा ने निर्देशन में पुलिस बन रही है सिनियर सिटीजन की मददगार

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा को लेकर भ्रामक खबर फैलाने पर न्यूज़ पोर्टल के खिलाफ तहरीर

रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना,चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीनियर सिटीजनों विवरण थाने के रजिस्टर में रखने व समय-समय पर उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये गये है। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की नई उड़ान: PM मोदी ने किया मोबाइल हेल्थ वैन और 'सर्वाइकल कैंसर' वैक्सीन का शुभारंभ

🔹 पुलिस की सराहना

         अपने घर पर पुलिस को पाकर सहायता हेतु पुलिस के आश्वासन से सीनियर सीटीजन अत्यंत प्रसन्न हुए उनके द्वारा थाना लमगड़ा पुलिस की सराहना की गयी।