Uttrakhand News :मौसम पर सामने आया बड़ा अपडेट उत्तराखंड के चार जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी में रेड अलर्ट जारी किया है जबकि अन्य जिले देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, और बागेश्वर में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

💠 हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में किया येलो अलर्ट जारी।

💠भारी बारिश के चलते इन जिलों में किया गया       अवकाश घोषित।

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल और चमोली जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगली 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का रेड अलर्ट है।इसके साथ ही तीन-चार घंटे की बारिश में तेज आंधी तूफान चलने की आशंका भी है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 5 जिलों के स्कूल गुरुवार को बंद रहेंगे। चंपावत, बागेश्वर पौड़ी, नैनीताल और चमोली जिलों के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषितकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ​पिथौरागढ़ आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0: समयबद्ध और सुव्यवस्थित हों सभी व्यवस्थाएं, कलेक्ट्रेट में डीएम ने ली समीक्षा बैठक ​

💠भूस्खलन के कारण 225 सड़कें बंद।

प्रदेश में आ रहे आपदाओं के बीच बुधवार तक 225 सड़कें बंद है इनमें 2 नेशनल हाईवे 13 स्टेट हाईवे 8 जिलों के बीच की मोटर रोड चार बाह मोटर मार्ग 89 गांव की सड़कें शामिल है इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित 109 ग्राम सड़के भी बंद पड़ी हुई है। सरकार इन्हें खोलने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच 23 अक्टूबर से, तैयारियां तेज

💠प्रशासन द्वारा नदियों के आसपास रहने वाले लोगों को आगामी 15 अगस्त तक सतर्क रहने की सलाह दी है।

Advertisement