International News:ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वेरिएंट, इस आयु वर्ग के लोग बन रहे शिकार

ख़बर शेयर करें -

कोरोनावायरस ने देश-दुनिया में काफी कहर बरपाया है, न जाने कितने ही लोगों की जिंदगी इस वायरल ने लील ली। लेकिन एक चिंता की खबर ब्रिटेन से आई हैं, यहां पिछले महीने कोविड का एक नया स्वरूप ईजी.5.1 सामने आया था जो अब तेजी से देश में फैल रहा है।इंग्लैंड में स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, यह वैरिएंट ओमिक्रॉन से आया है। इसे ईजी.5.1 एरिस उपनाम दिया गया है और यह सात नए कोविडमामलों में से एक है।

🔹लोग टीकों से बेहतर सुरक्षित 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, विशेषकर एशिया में बढ़ते मामलों के कारण देश में इसकी व्यापकता दर्ज होने के बाद 31 जुलाई को इसे कोविड के एक स्वरूप के रूप में वर्गीकृत किया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दो हफ्ते पहले ही ईजी.5.1 स्वरूप पर उस वक्त नजर रखना शुरू कर दिया था जब डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ने कहा था कि लोग टीकों और पूर्व संक्रमण से बेहतर सुरक्षित हैं, लेकिन देशों को अपनी सतर्कता में कमी नहीं आने देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए 2 साल की सरकारी सेवा अनिवार्य करने की तैयारी, भेजा गया प्रस्ताव

🔹नया स्वरूप अधिक गंभीर है?

इस बात का कोई संकेत नहीं है कि नया स्वरूप अधिक गंभीर है क्योंकि यूकेएचएसए के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि यह अब देश के सभी कोविड मामलों का 14.6 फीसदी है। यूकेएचएसए के ‘रेस्पिरेटरी डेटामार्ट सिस्टम’ के माध्यम से दर्ज किये गये 4,396 नमूनों में से 5.4 फीसदी को कोविड-19 के रूप में दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए 2 साल की सरकारी सेवा अनिवार्य करने की तैयारी, भेजा गया प्रस्ताव

🔹बुजुर्ग बड़ी संख्या में अस्पतालों में आ रहे हैं

यूकेएचएसए की टीकाकरण प्रमुख डॉ मैरी रामसे ने कहा कि हम देख रहे हैं इस हफ्ते की रिपोर्ट में कोविड-19 मामलों में वृद्धि जारी है।ज्यादातर आयु समूहों में, विशेषकर बुजुर्ग बड़ी संख्या में अस्पतालों में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से हाथ धोने से आपको कोविड-19 और अन्य वायरस से बचाने में मदद मिलती है। यदि आपमें सांस की बीमारी के लक्षण हैं, तो हम जहां तक संभव हो दूसरों से दूर रहने की सलाह देते हैं।