Uttrakhand News: उत्तराखंड में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, पहाड़ों में बिगड़ा मौसम का मिजाज

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

 

💠उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में मानसून सीजन में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी मार्गों पर मलबा आने और भूस्खलन की घटनाओं से जहां आम जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है वहीं लोगों को आवागमन में भी बहुत दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। आज भी मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: "रेलवे की जमीन पर रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं, हल्द्वानी के 5,000 परिवारों को खाली करनी होगी जमीन।"

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते सोमवार को सुबह से धूप के साथ बादल छाए रहे। रात से शुरू हुई बारिश का दौर आज सुबह भी जारी है। आज भारी बारिश के आसार हैं।