Almora News:आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनकर गर्भवती महिला के खाते से उड़ाएं 11,500 रूपए

ख़बर शेयर करें -

आए दिन साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें अब जिले में सरकारी योजनाओं के नाम पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनकर एक गर्भवती के खाते से 11,500 रुपये निकाल लिए गए।

🔹सरकारी योजना के नाम पर खाते से उड़े पैसे

मिली जानकारी के अनुसार यहां नगर के धारानौला निवासी भानु पटवा ने बताया कि मंगलवार को उसके मोबाइल फोन नंबर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनकर ठग ने एक लिंक भेजा। जिसमें उसने कहा कि इस लिंक पर क्लिक कर उनकी पत्नी को सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से 11,500 रुपये निकल गए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा :-इतिहास व आस्था का केंद्र विमलकोट: 2200 मीटर की ऊंचाई पर 'न्याय की देवी' का दरबार, पर बुनियादी सुविधाओं की दरकार

🔹दी तहरीर

जिसके बाद ठगी का पता चलने पर उन्होंने बीते कल गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर देकर पैसा वापस दिलाने की मांग की है। मामले की जांच की जा रही है।