Almora News :नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में किया केस दर्ज

ख़बर शेयर करें -

नाबालिग को भगाने पर रामनगर के आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग का जल्द मेडिकल कराया जाएगा।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 26 जुलाई को एक नाबालिग घर से लापता हो गई थी। 

🔹नाबालिग को परिजनों के किया सुपुर्द

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिकों को 'मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक' देखिये सूची

परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। तब उसकी खोजबीन शुरू हुई। शुक्रवार को नाबालिग रामनगर चिलकिया निवासी अजय सैनी (22) के साथ मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेजा है। नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:वर्ष 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या निकालेंगी कांवड़ यात्रा

🔹नाबालिग का मेडिकल कराया जाएगा

थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि कुछ समय से आरोपी सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग के संपर्क में था। बीते 26 जुलाई को नाबालिग बगैर परिजनों को बताए भागकर उसके पास पहुंच गई। बताया कि नाबालिग का मेडिकल कराया जाएगा।