Almora News चमोली हादसे पर विपक्षी नेताओं की बयानबाजी शर्मनाक रवि रौतेला

ख़बर शेयर करें -

 

चमोली हादसे के बाद जिस प्रकार की बयानबाजी सामने आ रही है वो दुखद है, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि आज जहाँ चमोली में 17 लोग अपना दम तोड़ चुके है

 

 

 

 

 

 

 

वहा विपक्षी नेता केवल बयानबाजी करने पर व्यस्त है जो कि शर्मनाक है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस घटना में नजर बनाए हुए है और लगातार मदद पहुँचा रही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इस मोर्चे को संभाल रखा है वो लगातार इस घटनाक्रम में नजर बनाए हुए है

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: औषधि प्रशासन की छापेमारी, एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति, दो में खरीद-बिक्री पर रोक

 

 

 

 

 

वही देश के प्रधानमंत्री भी इस घटना पर दुख जताया चुके है और पीड़ित परिवारों को हर जरूरत पूर्ण करने का आश्वासन दे चुके है लेकिन विपक्ष के नेता इस दुख की घड़ी में साथ देने की बजाय राजनीति करने में व्यस्त हो गए है, जबकि इस दुख की घड़ी में हम सबको पीड़ित परिवारों का साथ देना चाहिए व आगे आकर सहायता करनी चाहिए।राज्य के मुख्यमंत्री ने आर्थिक मदद की भी तुरंत घोषणा कर दी है

 

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में मौसम का 'ऑरेंज अलर्ट': भारी बारिश और हिमपात की चेतावनी, चारधाम यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

 

 

 

 

 

 

वही इस घटना के जांच के आदेश भी दे दिए है, और इस घटना के लिए जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा वो किसी भी परिस्थिति में यही बख्शा जाएगा, भारतीय जनता पार्टी इस घटना में पीड़ित परिवारों के साथ है और उन्हें किसी भी परिस्थिति में अकेले नही होने दिया जाएगा। इसलिए विपक्ष राजनीति न करते हुए पीड़ित परिवारों की मदद की कोशिश करे।