Nainital News युवती की शादी टूटी तो फांसी लगाकर दे दी जान

हल्द्वानी रामपुर रोड चौकी क्षेत्र में शादी टूटने से आहत एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

🔹जानें पूरा मामला

पुलिस के अनुसार युवती सिडकुल में नौकरी करती थी, उसी कंपनी में काम करने वाले कोटद्वार निवासी एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा था। बाद में दोनों के बीच अनबन हुई तो दोनों अलग-अलग हो गए। इसी बीच युवती के घरवालों ने उसका रिश्ता रानीखेत में तय कर दिया। जैसे ही प्रेमी को यह बात पता चली तो उसने होने वाले दूल्हे और जेठ को युवती की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से भेज दी। एक माह पहले युवती की शादी कैंसिल हो गयी। तब से युवती गुमशुम रहने लगी थी और सिडकुल जाना भी बंद कर दिया।

🔹पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​नैनीताल में तीन दिनी वीकेंड पर पर्यटकों का सैलाब: जाम से थमी रफ्तार, होटलों के दाम 4 गुना बढ़े तो सड़कों पर रात बिताने को मजबूर हुए लोग

बुधवार की युवती ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​नीट-यूजी काउंसलिंग: फर्जी एससी प्रमाण पत्र पर लिया एमबीबीएस दाखिला रद्द, उत्तराखंड में अब तक 16 सीटें निरस्त