Almora News:यहां पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में लगाई जागरुकता चौपाल,महिला सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर दी लाभप्रद जानकारी

ख़बर शेयर करें -

महिला सीएलजी व ग्रामीण जनता को साईबर क्राईम, किरायेदार सत्यापन व महिला सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर  लाभप्रद जानकारी दी गयी।

  थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत द्वारा आज 12 जुलाई को थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम लमकोट(चौखुटिया) लमगड़ा में जागरुकता चौपाल आयोजित की गई। महिला सीएलजी व ग्रामीण जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक कर गांव या आसपास नशे से सम्बन्धित पदार्थ बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया । 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड voter list में आपत्तियों का अनोखा मामला: एक ही नाम से दर्ज हुईं 150 से ज्यादा आपत्तियां

           वर्तमान में साईबर क्राईम के  बढ़ते मामलों के दृष्टिगत साईबर सुरक्षा एवं बचाव हेतु उपाय बताये गये। उत्तराखण्ड पुलिस एप के ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त किरायेदारों के सत्यापन के बारे में जागरुक किया व उत्तराखण्ड पुलिस हेल्प लाईन नम्बर डायल 112, साईबर हेल्प लाईन 1930, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090  सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरों में शिकायत दर्ज करने हेतु जागरुक किया गया।इस दौरान प्रभारी चौकी मोरनौला संजय जोशी भी मौजूद रहे।