यहाँ पर्यटकों की बस बीच सड़क पर पलटी 10 लोग सवार

 

 

कालाढूंगी थाना अंतर्गत नैनीताल से वापस लौटते समय पर्यटकों की एक टेम्पो ट्रेवल्स मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार सभी पर्यटक चोटिल हो गए। यह मिनी बस नैनीताल से वापसी में कालाढूंगी पहुंचने से पहले लाल मिट्टी के पास पलट गई। बस में रोहतक के 10 लोग सवार थे, जिनको कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिये 108 से पहुंचाया गया। वही प्राथमिक उपचार के बाद सभी चोटिल लोग दूसरे वाहन से अपने घर को चले गए।

Advertisement