नैनीताल:स्वास्थ्य कंपनी में हिस्सेदारी का झांसा देकर महिला चिकित्सक से 30 लाख की ठगी, आरोपी दम्पति ने खुद को बताया कई कंपनियों का मालिक

0
ख़बर शेयर करें -

यहां हल्द्वानी शहर में स्वास्थ्य कंपनी में हिस्सेदारी का झांसा देकर शातिर पति-पत्नी ने महिला डॉक्टर से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन पीड़ित का आरोप है कि जांच अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं।

🔹जानें पूरा मामला

लक्ष्मी विहार मल्ली बमोरी निवासी डॉ. मधु किरण का कहना है कि वह स्वेतकेतु हेल्थ एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड संस्था चलाती हैं। मई 2022 में पति डॉ. सुरेश बाबू के परिचित अंकुश श्रीवास्तव और प्रियंका श्रीवास्तव (पति-पत्नी) से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने उन्हें कई कंपनियों का मालिक बताया और आगरा स्थित उनकी एक कंपनी के शेयर खरीदकर पार्टनर बनने का ऑफर दिया। झांसे में आकर उन्होंने 25 लाख रुपये आरोपियों के खाते में डाल दिए। कुछ समय बाद आरोपियों ने मशीनरी खरीदने की बात कहकर दो किस्तों में पांच लाख रुपये और ले लिए। समय बीतने के साथ दोनों एग्रीमेंट कराने से टालमटोल करते रहे। शक होने पर उन्होंने अपने स्तर से छानबीन की तो पता चला कि आरोपी अंकुश पहले से धोखाधड़ी के कई मामलों में आरोपी है।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

🔹जांच अधिकारी की ओर से नहीं की जा रही है कोई कार्रवाई

पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत एसएसपी से की गई। एसएसपी पंकज भट्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन जांच अधिकारी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *